

अजमेर दरगाह में शिव मंदिर के दावे पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा, "यह मामला न्यायालय के अधीन है। कोर्ट जांच के आदेश देगा तो खुदाई से सच्चाई सामने आएगी।" उन्होंने कहा कि "ऐतिहासिक रूप से कई मस्जिदें बाबर-औरंगजेब ने मंदिरों को तोड़कर बनाई थीं।" मदन दिलावर का यह बयान विवाद के बीच आया है, जहां दरगाह शरीफ परिसर में मंदिर के अस्तित्व पर चर्चाएं चल रही हैं।