Saturday, 29 August 2026

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बूंदी में शिक्षक की हत्या पर जताया गहरा दुख, शीघ्र न्याय दिलाने का आश्वासन

0
0

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बूंदी के सरकारी विद्यालय के शिक्षक मनीष मीणा की हत्या की घटना को अत्यंत दुःखद और निंदनीय बताया है। उन्होंने घटना के बाद स्वर्गीय मनीष मीणा के परिजनों से दूरभाष पर बातचीत कर गहरी शोक संवेदनाएं प्रकट कीं और शीघ्र न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। मंत्री ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बूंदी के पुलिस अधीक्षक को आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और कानून के अनुसार कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को सहनशक्ति देने की प्रार्थना की।