Saturday, 29 August 2026

Viral Video: महिला ने अचानक मोड़ी स्कूटी, केरल CM के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं

0
0

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के काफिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें काफिले की गाड़ियां आपस में टकराती नजर आ रही हैं। यह घटना तिरुवनंतपुरम के वामनपुरम में हुई जब सीएम विजयन कोट्टायम दौरे से लौट रहे थे। एक महिला स्कूटी चालक ने अचानक अपनी स्कूटी दाईं ओर मोड़ दी, जिससे काफिले की सबसे आगे चल रही SUV को ब्रेक लगाना पड़ा। इसके चलते पीछे चल रही गाड़ियां आपस में टकरा गईं। मुख्यमंत्री सुरक्षित हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।