


पूर्व उपराष्ट्रपति स्वर्गीय भैरोसिंह शेखावत की जयंती के अवसर पर बुधवार को राजस्थान के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, नारायण पंचारिया, महामंत्री दामोदर अग्रवाल, श्रवण बगड़ी, प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र कटारा, कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, और सप्रभारी रजनीश चनाना सहित अन्य पदाधिकारियों ने भैरोसिंह शेखावत के योगदान और सेवा को याद किया।