


दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटपूतली के पास बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में अजमेर से दिल्ली जा रही स्लीपर बस ट्रॉले से टकरा गई। इस दुर्घटना में बस चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई और 35 यात्री घायल हुए हैं। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने एसएमएस अस्पताल जाकर घायलों की कुशलक्षेम जानी और चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।