Saturday, 29 August 2026

नई न्याय प्रतिमा पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की प्रतिक्रिया

0
0

सुप्रीम कोर्ट में नई न्याय की प्रतिमा पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि "पहले न्याय को अंधा कहा जाता था, जो केवल संविधान और कानून पर आधारित होता है। लेकिन जब न्यायाधीश न्याय करते हैं, तो उसे देखना अनिवार्य है।" उन्होंने बताया कि नई प्रतिमा में न्याय की देवी की आंखों से पट्टी हटाकर हाथ में संविधान थमाया गया है और तलवार को हटा दिया गया है। मेघवाल ने इस पहल के लिए मुख्य न्यायाधीश को बधाई दी।