

राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रेस वार्ता में भाजपा की भजनलाल शर्मा सरकार को 'यू-टर्न' सरकार बताते हुए कहा कि जनता का भाजपा से मोहभंग हो गया है। उन्होंने कहा कि आगामी उपचुनाव में भाजपा को सातों सीटों पर हार का सामना करना पड़ेगा। डोटासरा ने सरकार के अस्थिर फैसलों, जैसे हालिया ट्रांसफर लिस्ट और एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के लिए भाजपा सरकार ने कोई ठोस कार्य नहीं किया।