Saturday, 29 August 2026

धौलपुर में टोल कर्मियों ने रोकी प्रभारी सचिव पी रमेश की गाड़ी, 5 हिरासत में

0
0

मंगलवार शाम को दौरे पर आए धौलपुर के प्रभारी सचिव पी रमेश की गाड़ी को रजौरा खुर्द टोल पर टोल कर्मियों द्वारा रोके जाने का मामला सामने आया। इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार वीरेंद्र गुप्ता और थाना अधिकारी गंभीर सिंह कसाना मौके पर पहुंचे और पांच टोल कर्मियों को हिरासत में लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें टोल कर्मी गाड़ी रोकते और फिर हाथ जोड़ते नजर आ रहे हैं।