Saturday, 29 August 2026

राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव

0
0

राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 13 नवंबर को होंगे, और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने मंगलवार को इन सीटों पर उपचुनाव की तारीखों की घोषणा की है। झुंझुनूं, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, चौरासी, सलूंबर, और रामगढ़ सीटों पर मतदान होगा। इन सीटों में से 5 सीटें विधायकों के सांसद बनने से और 2 सीटें विधायकों के निधन के कारण खाली हुई हैं। राजस्थान में 2023 के विधानसभा चुनाव के 11 महीने बाद फिर से ये उपचुनाव होने जा रहे हैं।