

भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के 23वें काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (CHG) की बैठक में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के इस्लामाबाद पहुंचे। यह दो दिवसीय शिखर सम्मेलन सदस्य देशों के शीर्ष नेताओं को एक मंच पर लेकर आया है। सुरक्षा कारणों से इस्लामाबाद और उसके निकटवर्ती शहर रावलपिंडी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।