

अशोक गहलोत सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र गुढ़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 'लाल डायरी' मामले से चर्चा में आए गुढ़ा का झुंझुनूं में पुलिस अधिकारियों से तीखा विवाद हो गया। गुस्से में उन्होंने कहा, "उखाड़ ले मेरा जो उखाड़ेगा," जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गुढ़ा अपने समर्थकों से पुलिस के खिलाफ नारे लगवाते दिख रहे हैं। इससे पहले, विधानसभा में 'लाल डायरी' का मुद्दा उठाकर भी उन्होंने ध्यान खींचा था।