


राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल पर राज्य के विभिन्न जिलों से बच्चे शैक्षणिक भ्रमण पर जयपुर पहुंचे। डीडवाना-कुचामन जिले के बी. आर. खोखर मेमोरियल शिक्षण संस्थान के कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राएं और शिक्षक सोमवार को विधानसभा आये। उन्होंने विधानसभा भवन और राजनैतिक आख्यान संग्रहालय का अवलोकन किया। देवनानी ने बच्चों से परिचय लिया और राष्ट्र प्रथम की भावना रखने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि विधानसभा जन-दर्शन कार्यक्रम से आमजन का विधानसभा से जुड़ाव बढ़ा है, जिससे अभी तक 7416 लोगों ने लाभ उठाया है।