


चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने हालिया मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी से काम करने का निर्देश दिया है। सोमवार को स्वास्थ्य भवन में आयोजित बैठक में खींवसर ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों से जीवन रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और बीमारियों की रोकथाम में किसी भी तरह की लापरवाही से बचने का आग्रह किया। प्रमुख सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि इस वर्ष अब तक डेंगू के 7,226 मामले सामने आए हैं। बैठक में वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।