


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज रात 1:20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से यूरोप यात्रा पर रवाना होंगे, जिसमें लंदन और जर्मनी शामिल हैं। "राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर मीट" के तहत यह यात्रा निवेशकों को राजस्थान में निवेश के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से की जा रही है। सीएम शर्मा और उनके प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात जर्मनी और यूके के निवेशकों से होगी, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऑटोमोबाइल, ग्रीन हाइड्रोजन, अक्षय ऊर्जा, और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में निवेश के अवसरों पर चर्चा होगी। यात्रा के दौरान सीएम शर्मा ब्रिटिश सांसदों से भी मिलेंगे।