Saturday, 29 August 2026

सोडाला सब्जी मंडी के पास एलिवेटेड पुल पर चलती कार में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

0
0

जयपुर के सोडाला सब्जी मंडी के पास बने एलिवेटेड पुल पर चलती कार में आग लगने से हड़कंप मच गया। ड्राइवर जितेंद्र ने बताया कि अचानक धुआं उठता देख उसने तुरंत हैंड ब्रेक लगाया और कूदकर जान बचाई। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर रुकी, जिससे पुल पर ट्रैफिक थम गया और लंबा जाम लग गया। पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। ड्राइवर ने आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।