

राजस्थान के कोटा में दशहरा मैदान में रावण का पुतला खड़ा करते समय बड़ा हादसा हुआ। शुक्रवार देर रात हाइड्रोलिक क्रेन का बेल्ट पट्टा टूटने से रावण का आधा पुतला नीचे गिर गया, जिससे गर्दन और कमर के हिस्से में नुकसान हुआ। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि पुतले को समय पर खड़ा करने के लिए मरम्मत का कार्य जारी है।