


राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विजयादशमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। ट्वीट कर उन्होंने लिखा, "'बुराई पर अच्छाई' और 'अधर्म पर धर्म' की विजय के महापर्व विजयादशमी की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।" मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।