Saturday, 29 August 2026

हाइड्रोलिक फेल के बाद त्रिची-शारजाह एयर इंडिया फ्लाइट ने किया सुरक्षित लैंड, सभी 140 यात्री सुरक्षित

0
0

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 613, जो त्रिची से शारजाह जा रही थी, में शुक्रवार शाम हाइड्रोलिक फेल हो गया। 140 यात्रियों के साथ विमान को आपात स्थिति में 2 घंटे तक आसमान में मंडराना पड़ा। रात 8:14 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। हवाई अड्डे पर 20 से अधिक एंबुलेंस और दमकल गाड़ियां तैनात थीं। एयरपोर्ट डायरेक्टर ने सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की पुष्टि की।