


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास स्थित राजराजेश्वरी मंदिर में सपत्नीक पूजा-अर्चना और देवी माँ की आराधना की। मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूर्णाहुति कर देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया और उन्हें भोजन ग्रहण कराया। मुख्यमंत्री शर्मा ने प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और मंगल की कामना करते हुए माँ जगदम्बा से प्रार्थना की कि उनकी कृपा से राज्य में खुशहाली का माहौल बना रहे।