


बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2021 में बांग्लादेश यात्रा के दौरान जेशोरेश्वरी काली मंदिर (सतखीरा) को भेंट किए गए मुकुट की चोरी पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उच्चायोग ने बांग्लादेश सरकार से इस चोरी की घटना की जांच, मुकुट की बरामदगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया है।