Saturday, 29 August 2026

कौन है वाजिद खान जिसकी सोशल मीडिया पर इतनी चर्चा, राजस्थान पुलिस ने अजमेर से किया गिरफ्तार

0
0

अजमेर जिले के गगवाना गांव में सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी कर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में पुलिस ने वाजिद खान को गिरफ्तार किया है। अजमेर पुलिस अधीक्षक वन्दिता राणा के निर्देशन में चलाए गए अभियान में 24 वर्षीय वाजिद खान पर धारा 170 के तहत मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने वाजिद का मोबाइल फोन जब्त कर उसका डेटा जांच के लिए भेजा है। समाज में शांति बनाए रखने हेतु इस तरह की गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है।