


अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले के अवसर पर अजमेर जिला कलेक्टर लोकबंधु ने कहा, "पुष्कर मेला विश्वप्रसिद्ध है। राज्य सरकार ने इसे भव्य बनाने के निर्देश दिए हैं, और उसी के अनुसार तैयारियां की जा रही हैं। संबंधित विभागों के साथ बैठकें हो चुकी हैं। मेला सुधार के लिए आमजन से सुझाव लिए जा रहे हैं। भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए पुलिस, सीसीटीवी, लाउडस्पीकर और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।"