


दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास को लेकर विवाद बढ़ गया है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि उपराज्यपाल के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी ने मुख्यमंत्री आतिशी का सामान बाहर निकालकर आवास को सील कर दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) का कहना है कि देश के इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री आवास को जबरन खाली कराया गया है। पार्टी का आरोप है कि बीजेपी के इशारे पर उपराज्यपाल ने सीएम आतिशी का सामान निकालकर आवास सील कर दिया। अरविंद केजरीवाल का पुराना आवास भी इसी कारण विवादों में है।