

कार्तिक आर्यन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भूल भुलैया 3' का ट्रेलर आज, 9 अक्टूबर को रिलीज हो गया है। ट्रेलर में विद्या बालन एक बार फिर मंजुलिका के किरदार में अपनी दमदार उपस्थिति से दर्शकों का दिल जीतती नजर आ रही हैं, जबकि रूह बाबा बने कार्तिक आर्यन पहली बार मंजुलिका का सामना करते दिख रहे हैं। माधुरी दीक्षित की विशेष उपस्थिति ने भी ट्रेलर में चार चांद लगा दिए हैं। 3 मिनट 50 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत होती है डायलॉग से, "रक्त घाट का वो काला सच," और इसके साथ ही मंजुलिका की भयंकर वापसी होती है।