Saturday, 29 August 2026

आग की चपेट में जयपुर का रॉयल वर्ल्ड मॉल, लोगों में मची दहशत, वीडियो में देखें हादसे का मंजर

0
0

जयपुर के संसार चंद्र रोड पर स्थित चार मंजिला मॉल में आज सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की भीषण लपटें देख लोग दहशत में आ गए और आस-पास का इलाका तुरंत खाली कराया गया। बड़ी क्षति की आशंका जताई जा रही है। बनीपार्क और अन्य इलाकों से आई पांच दमकलें आग बुझाने में जुटी हैं। संजय सर्किल पुलिस ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे मॉल की ऊपरी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली थी। आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।