Saturday, 29 August 2026

राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा ने हरियाणा में भाजपा की प्रचंड जीत को बताया जन-विश्वास की विजय

0
0

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ट्वीट कर हरियाणा में भाजपा की जीत को ऐतिहासिक जनादेश बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने इसे डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, विकासोन्मुखी कार्यक्रमों और सुशासन की जीत करार दिया। साथ ही, जनता के समर्थन और कार्यकर्ताओं के परिश्रम के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई भी दी।