


जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जब बजरी से भरे डंपर ने सोयाबीन से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉली में सवार 13 लोग घायल हो गए, जिनमें अधिकतर महिलाएं थीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन पलट गए। एक बाइक सवार भी दुर्घटना की चपेट में आ गया। खानपुर थाना अधिकारी सत्यनारायण मालव ने बताया कि घायलों का उपचार खानपुर अस्पताल में चल रहा है, जबकि दो गंभीर घायलों को झालावाड़ रेफर किया गया है।