


जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 68वीं राज्य स्तरीय टेनिस प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। खेल विभाग के प्रमुख शासन सचिव नीरज के पवन ने इस अवसर पर विजेताओं को संबोधित किया और उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने जेनिस मनोज ओझा को आयु वर्ग 19 की व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड ट्रॉफी प्रदान की। आयु वर्ग 17 में जानवी काजला ने गोल्ड जीता। टीम स्पर्धाओं में जयपुर और अजमेर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रमुख पदक हासिल किए।