


राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के बेटे चिन्मय कुमार बैरवा की वायरल रील पर एक सप्ताह बाद कार्रवाई हुई है। परिवहन विभाग ने तेज रफ्तार में वाहन चलाने और सीट बेल्ट नहीं लगाने के कारण चिन्मय बैरवा और कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज के बेटे कार्तिकेय भारद्वाज का 7-7 हजार का चालान किया है। साथ ही, कार्तिकेय को गाड़ी में अनाधिकृत परिवर्तन के लिए नोटिस दिया गया।