

सांगोद कस्बे में बुधवार को कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा के दौरान हिंडोली विधायक और पूर्व मंत्री अशोक चांदना ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। चांदना ने पुलिस से कहा कि तीन साल बाद सरकार चली जाएगी और आपके आका ढूंढने पर भी नहीं मिलेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशान किया गया, तो उनका तेल निकाल दिया जाएगा और खून के आंसू रूला देंगे। चांदना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।