


कांस्टेबल भर्ती 2023 के तहत 13 और 14 जून 2024 को आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का परिणाम जारी कर दिया गया है। सफल अभ्यर्थियों की सूची विभाग की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थियों ने 23 से 25 सितंबर तक आयोजित दक्षता परीक्षा (Proficiency Test) में भी भाग लिया। अगली प्रक्रिया के लिए जिला/यूनिट आवंटन की कार्रवाई की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।