


दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री निवास खाली कर चुके हैं और अब लुटियंस दिल्ली के फिरोजशाह रोड पर स्थित बंगला नंबर 5 में शिफ्ट हो गए हैं। यह बंगला आम आदमी पार्टी के सांसद अशोक मित्तल का है, जो नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में स्थित है। केजरीवाल ने नवरात्रि के दूसरे दिन, शुक्रवार को इस नए घर में अपने परिवार के साथ प्रवेश किया।