Saturday, 29 August 2026

कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने सड़क दुर्घटना से बचाव को भगवान की कृपा बताया

0
0

कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने जयपुर से जोधपुर की सड़क यात्रा के दौरान एक अविश्वसनीय घटना का जिक्र किया। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि कापरड़ा के पास घने अंधेरे में एक वृद्ध महिला, जो लकड़ी के सहारे चल रही थीं, अचानक पुलिस एस्कॉर्ट गाड़ी के सामने आ गईं। ड्राइवर पूनम सिंह ने सूझ-बूझ और भगवान की कृपा से तुरंत गाड़ी रोक ली, जिससे कोई दुर्घटना नहीं हुई। मंत्री पटेल ने इसे भगवान की दया बताते हुए इस घटना के लिए प्रभु का धन्यवाद किया।