


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपियन नीरज चोपड़ा की मां सरोज देवी को एक भावुक पत्र लिखकर उनके द्वारा बनाए गए 'चूरमा' के लिए धन्यवाद दिया। नीरज चोपड़ा ने अपनी मां का यह चूरमा पीएम मोदी तक पहुंचाया था, जिसे पाकर पीएम मोदी ने अपने पत्र में इसे शक्ति प्रदान करने वाला बताया। पीएम मोदी ने लिखा कि "जिस तरह आपका बनाया भोजन नीरज को देश के लिए मेडल जीतने की ऊर्जा देता है, वैसे ही यह चूरमा मुझे राष्ट्र सेवा की शक्ति देगा।