


जयपुर से कुल्लू-मनाली की हसीन वादियों तक पहुंचना अब और आसान हो गया है। 14 अक्टूबर से एलायंस एयर जयपुर से कुल्लू के भुंतर हवाई अड्डा के लिए सीधी उड़ान शुरू कर रही है। एलायंस एयर का एटीआर-72 विमान सुबह जयपुर से उड़ान भरेगा। इस सेवा का प्रस्तावित किराया 2500 रुपये निर्धारित किया गया है। जयपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। 71 सीटर यह फ्लाइट सप्ताह में दो दिन, सोमवार और बुधवार को संचालित होगी, जिससे यात्रियों का सफर महज 2 घंटे में पूरा हो सकेगा।