Saturday, 29 August 2026

तृप्ति डिमरी के पोस्टर पर जयपुर में महिलाओं ने पोती कालिख

0
0

बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी अपनी आगामी फिल्म ‘विकी विद्या का वो वाला वीडियो’ के प्रमोशन के दौरान विवादों में फंस गई हैं। तृप्ति पर जयपुर में हुए एक इवेंट में शामिल न होने का आरोप लगा है, जबकि उन्होंने इसके लिए 5.5 लाख रुपये लिए थे। इवेंट ऑर्गेनाइजर्स ने तृप्ति पर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है और उनकी फिल्मों का बायकॉट करने की बात कही है। इवेंट में तृप्ति के पोस्टर पर कालिख पोतने के बाद हंगामा मच गया।