


अजमेर के किशनगढ़ के मदनगंज थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक का किडनैप कर लिया गया। बदमाशों ने बालाजी मंदिर के सामने से युवक को बोलेरो में उठाया और फिर स्कॉर्पियो में डालकर फरार हो गए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें एक बदमाश हेलमेट पहने दिखा। पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों का पीछा शुरू किया। बोलेरो मकराना चौराहे पर मिली, लेकिन युवक और बदमाशों का अब तक पता नहीं चल पाया है। घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई।