


अवैध जल कनेक्शन के खिलाफ 5 अक्टूबर से प्रदेशभर में अभियान चलाया जाएगा। प्रमुख शासन सचिव, पीएचईडी, भास्कर ए सावंत ने बताया कि अवैध कनेक्शन चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान जल कनेक्शन का नियमितीकरण भी सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अमृत 2.0 और जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में कहा कि पानी चोरी और अवैध कनेक्शन की शिकायतें बढ़ रही हैं, इसलिए इन पर प्रभावी मॉनिटरिंग और कार्रवाई की आवश्यकता है।