

कोटा-श्रीगंगानगर ट्रेन (22981) में शनिवार रात एक सिरफिरे ने आग बुझाने वाले सिलेंडर से तोड़फोड़ की, जिससे एसी बी-2 कोच को भारी नुकसान हुआ। उसने दरवाजे, खिड़कियां और वॉश बेसिन के शीशे तोड़ दिए, जिससे यात्री डर गए। सहमे यात्री जान बचाने के लिए छिपने लगे। यात्रियों ने बड़ी मुश्किल से उसे काबू में किया और उसके हाथ-पांव बांध दिए। सिरफिरा बिना टिकट यात्रा कर रहा था और संभवतः नशे में था। आरपीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया।