


गुजरात के अहमदाबाद में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां 500 रुपये के नकली नोटों पर महात्मा गांधी की जगह अनुपम खेर की तस्वीरें छपी मिलीं। पुलिस ने 1.60 करोड़ रुपये के नकली नोट जब्त किए। इन नोटों पर 'रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया' की जगह 'रिसोल बैंक ऑफ इंडिया' लिखा हुआ है। इस मामले पर अनुपम खेर ने भी सोशल मीडिया पर मजाकिया प्रतिक्रिया दी: "लो जी कर लो बात... कुछ भी हो सकता है!"