Saturday, 29 August 2026

कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री से इस्तीफा स्वीकार करने का किया आग्रह

0
0

भाजपा के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने एक बार फिर अपने इस्तीफे का जिक्र किया और मुख्यमंत्री से इसे स्वीकार करने का आग्रह किया। सोमवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वे नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे चुके हैं और मुख्यमंत्री से इसे बार-बार स्वीकार करने का अनुरोध किया है। मीणा ने कहा कि अगली कैबिनेट बैठक में शामिल होने का निर्णय वे बाद में करेंगे।