Saturday, 29 August 2026

मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में होगा सम्मान

0
0

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को इस साल दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर यह जानकारी दी। मिथुन को यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह के दौरान 8 अक्टूबर 2024 को दिया जाएगा। अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट करते हुए कहा कि मिथुन दा का सफर कई पीढ़ियों को प्रेरित करता है। पिछले साल यह अवॉर्ड वहीदा रहमान को मिला था।