Saturday, 29 August 2026

स्वच्छता ही सेवा: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर में स्वच्छता अभियान में लिया हिस्सा

0
0

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत अजमेर नगर निगम द्वारा केसरगंज क्षेत्र में आयोजित स्वच्छता अभियान और मानव श्रृंखला कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार का नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। देवनानी ने "स्वच्छता ही सेवा" के संकल्प के साथ भारत को स्वच्छ और सुंदर बनाने का आह्वान करते हुए, इसे जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।