

जिला कलक्ट्रेट में रविवार को स्वच्छता अभियान के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों ने सफाई की, जिसका नेतृत्व जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने किया। अतिरिक्त जिला कलक्टर और उपखंड अधिकारी सहित सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़े के तहत यह सफाई की गई। सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों और अधिवक्ताओं ने भी सहयोग दिया, जिससे कार्यालयों को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहायता मिली।