


आज पूर्व प्रदेशाध्यक्ष स्व. रामदास अग्रवाल के निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "मन की बात" कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, राजस्थान सरकार में कानून मंत्री जोगाराम पटेल, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, जयपुर मेयर कुसुम यादव और अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने वर्चुअली सुना। इस अवसर पर सभी ने प्रधानमंत्री के विचारों पर चर्चा की और उनके अभियानों की प्रशंसा की।