Saturday, 29 August 2026

महाराजा राव सूरजमल हाड़ा की ध्वस्त छतरी के पुनर्निर्माण की मांग, भाजपा राजेंद्र राठौड़ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

0
0

भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर बूंदी जिले के पूर्व महाराजा राव सूरजमल हाड़ा की 600 साल पुरानी छतरी, जिसे कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त कर दिया गया था, के यथास्थान पर पुनर्निर्माण की मांग की है। राठौड़ ने इस ऐतिहासिक छतरी की सांस्कृतिक महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि इसे महाराजा राव सूरजमल हाड़ा की विरासत को सम्मान देने और बूंदी की धरोहर को संरक्षित करने के लिए पुनः बनाया जाना चाहिए।