Saturday, 29 August 2026

10 महीने में 50 RAS अधिकारियों का 3 बार ट्रांसफर, डोटासरा ने पूछा- क्या ऐसे आएगी गुड गवर्नेंस?

0
0

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट कर राजस्थान की राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने RAS अधिकारियों के बार-बार हो रहे ट्रांसफर की एक सूची साझा की और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सवाल किया, "क्या गुड गवर्नेंस ऐसे आएगी?" डोटासरा ने दावा किया कि 10 महीने की भजनलाल सरकार में 4 अधिकारियों के 5 बार ट्रांसफर हुए हैं, जबकि 50 अधिकारियों के 3 बार तबादले किए गए हैं। उन्होंने ट्रांसफर की तारीखें भी साझा की हैं।