


पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर राजस्थान हाई कोर्ट के संविदा कर्मचारी मनीष सैनी की आत्महत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया। गहलोत ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना की। उन्होंने राज्य सरकार से पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता सुनिश्चित करने की मांग की। गहलोत ने अपनी सरकार द्वारा संविदाकर्मियों के लिए बनाए गए नियमों का हवाला देते हुए वर्तमान सरकार से उनकी नियमितीकरण प्रक्रिया तेज करने की अपील की।