Saturday, 29 August 2026

डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने बेटे की हरकत पर जताया खेद, दी सफाई

0
0

राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने अपने बेटे की हरकत पर सफाई देते हुए कहा कि वह अपने स्कूल के दोस्तों के साथ चला गया था। ये दोस्त आर्थिक रूप से संपन्न हैं, जिनकी गाड़ी में वह बैठ गया। बैरवा ने कहा कि जैसे ही उन्हें सोशल मीडिया से इस घटना का पता चला, उन्होंने बेटे को बुलाकर समझाया। उन्होंने खेद जताया और कहा कि उनके पास कोई गाड़ी नहीं है, और उनका बेटा अब ऐसी हरकत नहीं करेगा।