Saturday, 29 August 2026

सांचौर जिला रद्द नहीं करने की मांग पर भूख हड़ताल कर रहे पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई की तबीयत बिगड़ी

0
0

राजस्थान के नवगठित सांचौर जिले को निरस्त होने से बचाने के लिए 73 वर्षीय पूर्व राज्य मंत्री सुखराम बिश्नोई पिछले 3 दिनों से जिला कलेक्ट्रेट के बाहर आमरण अनशन पर हैं। उनकी तबीयत बिगड़ने लगी है, लेकिन उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने से इनकार कर दिया है। बिश्नोई का कहना है कि जब तक सरकार सांचौर जिले के निरस्त न होने की घोषणा नहीं करती, उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी। धरना स्थल पर भीड़ बढ़ने लगी है।